फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कचहरी का कोना-कोना छाना

Tue, 27 Oct 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कचहरी परिसर में खड़े दुपहिया वाहनों और कारों की चेकिंग की। संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई और सदर हवालात में बंदियों को भी चेक किया। चेकिंग के दौरान भारी पुलिस फोर्स देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ कचहरी प्रांगण मेें पहुंचे। एसपी सिटी ने फोर्स से कचहरी के चप्पे-चप्पे की चेकिंग कराई। परिसर में खड़े दुपहिया और कारों की तलाशी ली। घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। सदर हवालात में बंद तारीखों पर आए बंदियों की भी तलाशी ली। समस्त कैंटीनों में बैठे लोगों को भी चेक किया गया।

दर्जनों पुरुष और महिलाओं की चेकिंग की। सभी के थैलों और साथ में लाए पॉलीथिन बैग तक को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान कचहरी में नजारत के दफ्तर के बाहर खड़ी कार से तीन लोग फोर्स को देखकर गायब हो गए। एसपी सिटी ने कार में मौजूद एक व्यक्ति से पूछताछ की, उसके द्वारा सही जवाब नहीं देने पर कार सहित पकड़कर उसे सिविल लाइन थाने में बंद कराने के लिए भेज दिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मनोज निवासी चांदपुर मखियाली बताया।
विज्ञापन


उसके बाद बिना नंबर की स्कूटी पर तीन युवकों के कचहरी में घूमने पर स्कूटी को भी थाने में भिजवा दिया। चेकिंग के दौरान सीओ सिटी जोगेंद्र लाल, एसओ महिला थाना सीमा यादव, पीएसी, महिला पुलिस और डॉग स्क्वायड भी मौजूद रहा। एसपी सिटी ने बताया कि संदिग्ध की धरपकड़ को अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें