फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल प्रकरण में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

Thu, 09 Jun 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
दधेड़ू कलां गांव में ग्रामीणों को भाईचारे की शपथ दिलाते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चरथावल के  दधेडू कलां गांव में धर्मस्थल में घुसकर तोड़फोड़ करने और मारपीट में सात आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी दीपक कुमार के निर्देश पर पुलिस ने आरएएफ के जवानों के साथ आरोपियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ दबिशें दीं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


मंगलवार की शाम धर्मस्थल में संघर्ष के बाद तोड़फोड़ और मारपीट की गई थी। दोनों समुदायों में तनाव व्याप्त हो गया था। पुजारी अमित की ओर से गांव के आरोपी वाजिद, बादशाह, मोती, इमरान, रिजवान, मुकिया, रईस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। देर रात दबिश के दौरान नामित मोती और वाजिद को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया।

एक नामजद आरोपी बादशाह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। कप्तान के निर्देश पर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। एससी एक्ट की धारा होने की वजह से मुकदमे की तफ्तीश सीओ सदर अकील अहमद कर रहे हैं। एसएसपी की मौजूदगी में दोनों पक्षों की सहमति से आरती और अजान का समय  निश्चित कर दिया गया है।
विज्ञापन


सुलहनामे के दौरान प्रधान पति दधेडू खुर्द हुसैन अहमद, पूर्व प्रधान मुस्तकीम नैय्यर, शाहनजर, मुजफ्फर हुसैन, कलीराम, अमित, जुगमेंद्र मौजूद रहे। मुस्लिम पक्ष के जिम्मेदार लोगों ने एसएसपी से घटना पर खेद जताते कहा कि कुछ लोगों की करतूत के कारण गांव पर बदनुमा दाग लग गया है।

बुधवार को एसओ शोएब खान की निगरानी में दोनों समुदाय के लोगों के धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि गांव में पूरी तरह शांति है। बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम, पूर्व राज्यमंत्री प्रेमचंद गौतम, हरवेंद्र और भाजपा नेता संजय धीमान समेत कई नेताओं ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

भाईचारे और शांति की दिलाई शपथ 
बुधवार शाम जूनियर हाईस्कूल दधेडू कलां गांव में एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों को परस्पर भाईचारा, अमन और एकता के साथ रहने के लिए ग्रामीणों का शपथ दिलाई। शांति समिति की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति नहीें होने दी जाएगी।

गांव में वह न कभी लड़ेंगे और न ही किसी तरह की अफवाह फैलने देंगे। दधेडू खुर्द ग्राम प्रधान के पति हुसैन अहमद ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई हैं। दोनों गांवों के सद्भाव को पुन: स्थापित किया जाएगा। दधेडू कलां के प्रधान के पति शहजाद ने कहा कि गांव के लोग प्यार और मोहब्बत से रहेंगे।

भविष्य में यदि किसी ने इस तरह की हरकत की, तो ऐसे शरारती तत्वों को दोनों समुदाय के लोग सबक सिखाएंगे। एसडीएम सदर अवध चौहान, सीओ सदर अकील अहमद, पूर्व प्रधान पुत्र शाहनजर, मौ. ताहिर त्यागी, पूर्व प्रधान राजेंद्र, अमित कुमार, गुल्हा, नाहर सिंह, अनिल सिंह, समयदीन, इस्लाम, मुस्तकीम नैय्यर, इरशाद, आालम, पाल्ला, मोहर सिंह, रवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें