फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े, फाइनेंस कर्मचारी से लूट का खुलासा 

Mon, 08 Jan 2018 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली में पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा साथी फरार हो गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी हुई नगदी समेेत तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि शनिवार की रात 8.40 बजे सूचना मिली कि अलकनंदा गंगनहर पुल के पास शराब के ठेके के सामने दो बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हुए हैं।

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। इनका तीसरा साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम शहर कोतवाली के मोहल्ला घेराबाग खालापार निवासी रियासत पुत्र इरफान उर्फ फाना व मोहल्ला नियाजुपुरा निवासी गुलजार पुत्र इकराम बताए हैं।
विज्ञापन


फरार बदमाश का नाम मोहल्ला किदवईनगर निवासी सोबी पुत्र अली नफीस बताया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने 20 नवंबर को गांव खानजहांपुर के पास नेहरू कालोनी में स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी राजस्थान के थाना भरतपुर के गांव रुपबास निवासी विवेक चौहान पुत्र सर्वेश चौहान से तमंचों के बल पर 17,585 रुपये की नगदी, लैपटॉप व मोबाइल लूट लिया था। पुलिस बदमाशों के कब्जे से लूट के 4900 रुपये की नगदी, तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद किया है। पुलिस ने बदमाशों को जेल भेज दिया है।

बदमाशों पर 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज
इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाश रियासत पर लूट व चोरी के नौ मुकदमे दर्ज हैं। छह मुकदमे शहर कोतवाली में तथा थाना खतौली में तीन मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश गुलजार पर थाना खतौली में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बदमाशों को पकड़ने वाले टीम में इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज के अलावा एसआई सुनील कुमार शर्मा, एसआई कृष्णपाल, कांस्टेबल दिनेश कुमार, नदीम खान, क्राइम ब्रांच के सिपाही ब्रह्मपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें