फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हेंडी पर दो समुदायों में संघर्ष

Sat, 26 Mar 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खतौली। दुल्हेंडी पर होली खेलते समय रंग ठेली पर रखे केलों पर गिर गया। जिसको लेकर दो समुदायों के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियार चल पड़े। हमले में तीन युवक घायल हो गए। जिससे मोहल्ले में तनाव फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल स्थिति को संभाला। तनाव को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया  है। मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने का घेराव किया।
विज्ञापन


मोहल्ला जैननगर में बृहस्पतिवार को दुल्हेंडी के दिन युवक डीजे बजाकर नाच रहे थे और रंग से होली खेल रहे थे। मोहल्ले का ही रहने वाला मोमीन फलों की ठेली लगाता है। मोमीन के घर के सामने केलों की ठेली खड़ी थी। होली खेलते हुए युवकों से रंग केलों  की ठेली पर गिर गया। रंग गिरने  को लेकर मोमीन की युवकों के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों समुदायों के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी डंडे व धारदार हथियार चल पड़े।

 हमले में सौरभ, सचिन सहित तीन युवक घायल हो गए। जिससे मोहल्ले में तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर बमुश्किल मामला शांत किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों समुदायों में तनाव को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर शाम को मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने का घेराव किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें