फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने डॉक्टर पर लगाया गैंगरेप का आरोप

Thu, 23 Mar 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
rape - फोटो : daily mail
विज्ञापन
एक महिला ने चिकित्सक पर साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग को लेकर महिला ने घंटों कोतवाली में हंगामा किया। पीड़िता को जिला चिकित्सालय भेजा गया तो उसने मेडिकल कराने से इंकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।    
विज्ञापन

  
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला बुधवार सुबह कोतवाली पहुंची। महिला ने चिकित्सक पर साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप का आरोप लगाया। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर महिला ने कोतवाली में घंटों हंगामा किया। पुलिस महिला को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची और उसका मेडिकल कराने लगी।

पीड़िता ने डॉक्टरी कराने से इंकार कर दिया तो पुलिस उसे वापस कोतवाली ले आई। कोतवाल पीपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने साझे में नर्सिंगहोम खोला था, उसके पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनों पक्ष के लोग सुबह से शाम तक कोतवाली में जमा थे।
विज्ञापन


विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश 
नशे में धुत्त एक युवक घर में घुसकर विवाहिता के कपड़े फाड़ डाले और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नईमंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता मंगलवार शाम घर में अकेली बैठी थी। नशे में धुत्त गौरव उसके मकान के बाहर आया और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। आरोपी ने विवाहिता के कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के  शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। भीड़ देख आरोपी भाग गया। पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें