फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम 2

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुजारी से मारपीट, दानपेटी से की लूट

ललितपुर।
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पनारी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में घुसकर बदमाशों ने मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट कर दी। घटना को अंजाम दिया और दानपेटी को लूटकर भाग गए। पुजारी ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार पुत्र बेनीप्रसाद (64 वर्ष) ने बताया कि शुक्रवार की रात वह मंदिर बंद कर कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान रात दो बजे चार बदमाशों ने मंदिर का छोटा गेट तोड़ दिया। पुजारी का कमरा अंदर से बंद होने के कारण बदमाशों ने दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। खटरपटर की आवाज सुनकर जब पुजारी ने बाहर निकलकर देखने की कोशिश की लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण निकल नहीं पाए। इसी दौरान एक बदमाश ने दरवाजे की कुंडी खोल दी और जब बाहर निकलकर देखा तो चारों बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी और लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने पुजारी को कमरे में बंद कर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने पुजारी के कमरे में रखे 17 हजार रुपये मोबाइल लूट लिए और दान पेटी भी तोड़ दी। शनिवार की सुबह स्थानीय निवासी स्वतंत्र सुबह पांच बजे पूजा करने पहुंचा तो उसने पुजारी के कमरे का दरवाजा खोलकर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुजारी को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुजारी ने बताया कि बदमाशों की उम्र 30 से 35 साल के बीच है और सामने आने पर उनकी पहचान की जा सकती है। पुजारी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



छेड़खानी करने के आरोप में दो पर मुकदमा
ललितपुर। बार थानांतर्गत एक गांव की महिला के साथ छेड़खानी करने और विरोध करने पर गाली गलौज कर मारपीट करने के आरोप में दो नामजद आरोपियों केेेे खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना बार क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि जब वह दो अगस्त की सुबह खेत पर थीं। इसी दौरान गांव के ही पप्पू व परसु पुत्र सक्कू आए और गाली-गलौज कर छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी व जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
------------------------------------------
जानसे मारने की धमकी के आरोप मेंमुकदमा दर्ज
ललितपुर।बार थानांतर्गत वस्तगुवागांव में घर में घुसकर मारपीटकर जान से मारने की धमकी देनेके आरोप में पुलिस ने तीन नामजदआरोपियों के खिलाफ मुकदमादर्ज कर लिया है। वस्तगुवां गांव निवासी नाथूरामउर्फ कालू पुत्र गोकुल नेपुलिस को तहरीर देकर बतायाकि जब वह 12 अप्रैलको घर में था। तो गांव के हीअरविंद्र, रविंद्र,मुलायम पुत्रगणदुर्गा घर में घुस आए औरगाली-गलौजकर मारपीट करने लगे। विरोधकरने पर आरोपी जान से मारने की धमकीदेकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमादर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन

--------------------------------------------------
जानसे मारने की नियत से फायर करनेका मुकदमा दर्ज
ललितपुर।शहर कोतवाली अंतर्गत युवतीके साथ जबरन शादी के लिए दबाव बनाने और मना करने पर छेड़खानी कर जान सेमारने की नियत से फायर करनेके आरोप में एक नामजद आरोपी के खिलाफपुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लियाहै। जाखलौन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकरबताया कि तीन अगस्त को शाम सातबजे गांव जा रही थी। इसी दौरान ककरुआ नाले के पास रोहितपुत्र सुरेश पंथ निवासी गांधीनगर नई बस्ती आया और शादी करने कादबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने छेडखानी करते हुए जान से मारनेकी नियत से कटटा से फायर करदिया। पुलिस ने तहरीर के आधारपर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरुकर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें