फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजीपुरा गांव में लाखों की चोरी

Fri, 06 Nov 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर (ब्यूरो)। हाजीपुरा में घर के ताले तोड़कर बदमाश लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है।
विज्ञापन


सिविल लाइन क्षेत्र के गांव हाजीपुरा निवासी ताहिर बुधवार रात घर पर ताला लगाकर गांव रथेड़ी स्थित रिश्तेदारी में चला गया था। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे हुए देखकर ताहिर को फोन पर वारदात की सूचना दी। ताहिर ने घर आकर देखा, तो कमरों की हालत अस्तव्यस्थ थी और सामना बिखरा पड़ा हुआ था। फर्नीचर भी टूटे पड़े थे। सेफ में रखे जेवरात और हजारों की नकदी गायब मिली।

घटना की सूचना पर आसपास के काफी लोग जमा हो गए। खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और मौका मुआयना कर बदमाशों का सुराग जुटाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि बदमाश करीब तीन लाख के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें