फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरयानी का ठेला हटाने पर दरोगा से की गाली-गलौज

Fri, 12 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चरथावल थाने में हंगामा करती भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चरथावल में कुछ व्यापारियों की शिकायत पर थाने के सामने से नॉनवेज बिरयानी का ठेला हटवाने पर हंगामा खड़ा हो गया। बदसलूकी करने पर पुलिस ठेला संचालक को पकड़कर थाने ले गई। पीछे-पीछे सैकड़ों लोगों की भीड़ भी ठेले वाले को छुड़वाने थाने पहुंच गई। भीड़ ने थाने में दरोगा के साथ गाली-गलौज और जमकर बदसलूकी की। चेयरमैन पति भी थाने पहुंचे और दरोगा पर आरोप लगाते हुए भीड़ के साथ धरने पर बैठ गए। बसपा प्रत्याशी सलमान जैदी भी थाने पहुंचे और दरोगा पर कार्रवाई नहीं होने पर जाम लगाने की चेतावनी दी। बाद में मामला बढ़ने पर एसएसपी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और साफ किया कि मुख्यमार्ग पर बिरयानी का ठेला नहीं लगेगा। 
विज्ञापन


कुल्हेड़ी मार्केट के व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को पुलिस से शिकायत की कि सड़क पर खड़े होने वाले नॉनवेज बिरयानी के ठेले के आसपास हड्डियां बिखरी रहती हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। शिकायत पर दरोगा गोधनलाल शर्मा ठेले को हटवाने पहुंचा। इस दौरान ठेला लगाने वाले की हिमायत में आए एक सभासद की पुलिस से नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ जाने पर पुलिस ठेले को थाने लेकर आ गई।

इसी दौरान सभासद के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों की भीड़ ने थाने पर धावा बोल दिया। थानेदार एक अपहरण के मामले में अधिकांश फोर्स के साथ बाहर थे। ठेला थाने लाने पर गुस्साई भीड़ ने दरोगा से अभद्रता शुरू कर दी, उसके साथ जमकर गाली-गलौज की गई। इस दौरान थाने पहुंचे नगर पंचायत चेयरमैन पति सतेंद्र त्यागी भी की भी दरोगा से नोकझोंक हुई। आरोप है कि इस दौरान दरोगा ने भी भीड़ पर रिवाल्वर तान दिया। जिससे भीड़ उग्र हो गई।
विज्ञापन


भीड़ ने थाने में जमकर हंगामा और नारेबाजी की। थाने के अन्य पुलिसकर्मियों ने दरोगा को किसी तरह भीड़ से बाहर निकाला। चेयरमैन पति भीड़ के साथ थाने में धरना देकर बैठ गए। उन्होंने दरोगा को सस्पेंड कर रिवाल्वर तानने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इसी दौरान बसपा प्रत्याशी सलमान जैदी भी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने भी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दे डाली।

थाने पहुंचे सीओ सदर अरुण कुमार ने आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई कराने का भरोसा देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया। भीड़ सीओ के सामने ही कब्जे में लिया गया बिरयानी का ठेला भी छीनकर ले गई। दोपहर बाद एसएसपी दीपक कुमार थाने पहुंचे और धारा 144 लागू होने के बावजूद थाने में हंगामा होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सड़क पर किसी सूरत में बिरयानी का ठेला नहीं लगने दिया जाएगा। थाने के सामने जमा भीड़ को पुलिस के जवानों ने लाठियां फटकार कर खदेड़ा।

उन्होंने थानेदार से कहा कि वह सड़क पर अतिक्रमण करने वाले ठेले वालों के खिलाफ कार्रवाई कर एसडीएम को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। चेयरमैन पति सतेंद्र से थाने बुलाकर बातचीत की गई। कप्तान ने बताया कि जांच में दरोगा का कोई दोष नहीं पाया गया है। हालांकि पहले से ही दरोगा का सहारनपुर ट्रांसफर हो चुका है। दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को रिलीव करने के लिए एसएचओ से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें