फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के साथ दुराचार

Sat, 09 Jan 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर ने चार साल की बच्ची के साथ दुराचार किया। ग्रामीणों को देखकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


बच्ची ईख के खेत में लहूलुहान मिली। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आरोपी को जेल भेजने की मांग की।

पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भिजवाया है। घटना को लेकर क्षेत्र मेंे हड़कंप मचा हुआ है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी चार साल बच्ची शनिवार को गांव के बच्चों के साथ अपने घेर में खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही 14 वर्षीय किशोर बच्ची को बहला फुसला कर ईख के खेत में ले गया। किशोर ने बच्ची के साथ ईख के खेत में दुराचार किया।
विज्ञापन


बच्ची की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण ईख में पहुंचे। आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने खून से लहूलुहान बच्ची को उठाया और थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग करते हुए थाने पर हंगामा किया।
विज्ञापन


आरोपी को जेल भेजने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने बच्ची को चिकित्सय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। पिता ने थाने में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें