फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो आरोपी बंदी  

Tue, 16 Jan 2018 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बदमाशों के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिखेड़ा पुलिस ने भंडूर के जंगल में तमंचे बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मौके से दो बने और काफी मात्रा में अधबने तमंचे और बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी पहले भी तमंचे बनाने में जेल जा चुके हैं। 
विज्ञापन


एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को इस बाबत जानकारी दी। बताया कि सिखेड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि भंडूर के जंगल में जरनेल सिंह के बंद पडे़ डेरे में तमंचा बनाने की फैक्ट्री चल रही है। सूचना पर एसओ मनोज बालियान ने पुलिस बल के साथ डेेरे पर छापा मारा।

तमंचे बना रहे दो आरोपियों हनीफ पुत्र घसीटा निवासी सुभाष नगर, नईमंडी कोतवाली और इलियास पुत्र समयदीन निवासी सरवट महमूदनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से दो तमंचे 315 बोर दो पौनी बंदूक 12 बोर, एक मस्कट 315 बोर, एक देशी रायफल .22 बोर और भारी मात्रा में कारतूस और अधबने तमंचों के अलावा समान और उपकरण बरामद किए। सीओ मंडी राजीव कुमार गौतम ने बताया कि दोनों अपराधी पहले भी हथियार बनाने के मामले में जेल जा चुके हैं। 
विज्ञापन


नेता है फैक्ट्री संचालक 
सिखेड़ा। एसओ मनोज बालियान ने बताया कि पकड़े गए हनीफ ने स्वयं को एक राष्ट्रीय पार्टी की मजदूर सभा विंग का महानगर अध्यक्ष बताया है। उसने खुद को नेता बताते हुए पुलिस पर रौब गालिब भी किया। इनके पास से पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है। जिसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें