फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कारोबारी को गोलियों से भून डाला  

Thu, 26 Jan 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
व्यापारी की हत्या के बाद हाईवे पर जाम लगाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंसूरपुर नेशनल हाईवे पर प्रतिष्ठान के बाहर कार में बैठे एक कारोबारी की हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।  ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद हमलावर मौके से पैदल ही फरार हो गए।  गंभीर अवस्था में कारोबारी को मेरठ के आनंद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सरेशाम हुई वारदात के बाद कस्बे में दुकानों के शटर गिरते चले गए। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ओर सीओ खतौली ने घटना की जानकारी ली। मौके से करीब आधा दर्जन खोखे बरामद हुए हैं। देर रात ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया है।              

कस्बे  में हाईवे पर पीएनबी के बराबर में भगत जी स्वीट्स के नाम से मशहूर दुकान है। दुकान स्वामी सोंटा निवासी यशपाल राठी (52) पुत्र धर्मसिंह  बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे दुकान के बाहर सड़क पर अपनी स्विफ्ट कार की अगली सीट पर बैठकर कुछ कागजात देख रहे थे। इसी दौरान दो बदमाश पैदल ही कार के पास पहुंचे और पिस्टल से राठी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। वारदात के बाद हमलावर पैदल ही मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


छाती और सिर में गोलियां लगने से लहूलुहान राठी घायल होकर कार में ही एक ओर गिर गए। गोलियों की आवाज सुनकर दुकान के कर्मचारी बाहर आए और पुलिस को सूचना दी। जहां वारदात हुई, वहां से मंसूरपुर थाना महज कुछ ही कदमों की दूरी पर है। हमले का पता चलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। कस्बे की दुकानों के शटर गिरते चले गए। घायल को लेकर पुलिस और दुकान के कर्मचारी जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां से गंभीर हालत के चलते राठी को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।

मेरठ अस्पताल में चिकित्सकों ने राठी को मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।  सीओ खतौली हरिराम यादव और इंस्पेक्टर सुभाष सिंह ने पुलिस बल के साथ बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।

पुलिस को घटनास्थल से पिस्टल के आधा दर्जन खोखे  मिले हैं। हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल के आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, देर रात तक मृतक पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।

पुलिस के मुताबिक राठी का पहले आपराधिक इतिहास भी रहा है। हालांकि सभी मामलों में वह कोर्ट से बरी हो चुका था और इन दिनों बिजनेस में लगा हुआ था। शव मंसूरपुर थाने पहुंचने पर सोंटा और आसपास के गांवों की भीड़ जुट गई। देर रात ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर दिया। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें