फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीन समेत तीन लोगों को बंधक बनाकर लूटा 

Thu, 29 Sep 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
लूट की घटना के बाद मौके पर हथियार लेकर पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोरना के गांव बेहड़ा सादात से टंडेहड़ा मार्ग पर आधा दर्जन बदमाशों ने संग्रह अमीन समेत तीन लोगों को बंधक बनाकर हजारों रुपये की नगदी तथा मोबाइल फोन लूट लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने संग्रह अमीन पर रॉड से प्रहार कर उसका सिर फाड़ दिया। सूचना मिलने पर सीओ ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर बदमाशों की तलाश की। देर रात तक बदमाशों की तलाश में कांबिंग जारी थी। घायल अमीन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ककरौली क्षेत्र के गांव टंडेहड़ा निवासी संग्रह अमीन रोहताश पुत्र किशनलाल जानसठ तहसील में अमीन है। वह भोकरहेड़ी से वसूली कर देर शाम साइकिल द्वार गांव जा रहा था। टंडेहड़ा मार्ग पर पहले से घात लगाए खडे़ करीब आधा दर्जन बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसे आतंकित कर रोक लिया। बदमाशों ने अमीन से पांच हजार रुपये तथा उसका बस्ता लूट लिया तथा बदमाश उसे बंधक बनाकर ईख के खेत में ले जाने लगे।

लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने हमला कर उसका सिर फाड़ दिया। ईख में पहले से ही बदमाशों ने दो लोगों टंडेहड़ा निवासी सचिन पुत्र सुदेश तथा हर्ष पुत्र सोनू शर्मा को लूटपाट के बाद बंधक बनाकर डाल रखा था। बदमाशों ने इनकी बाइक भी वहीं डाल रखी थी। दोनों से दो हजार रुपये और मोबाइल फोन भी लूट लिया था। बदमाश जब अमीन रोहताश को बंधक बनाकर ईख के खेत में ले जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने उन्हें देख लिया तथा गांव जाकर उसने घटना की खबर ग्रामीणों को दी। जिस पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पडे़। सूचना मिलने पर सीओ अकील अहमद भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा बदमाशों की घेराबंदी की, मगर बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे। देर रात तक ग्रामीण तथा पुलिस बदमाशों की तलाश में जंगल में कंबिंग कर रही थी। घायल अमीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें