फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर शाम शराबियों की होगी चेकिंग       

Tue, 01 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
asfd - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
जिले में पुलिस शाम के समय रोजाना शराबियों के खिलाफ अभियान चलाएगी। सार्वजनिक स्थलों, गाड़ी, ढाबों आदि पर बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ब्रीथ एनालाइजर से शराबी की चेकिंग की जाएगी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ऐसे लोगों की खबर लेगी।  
विज्ञापन


कप्तान बबलू कुमार के निर्देशन में जिले की पुलिस शराबियों के खिलाफ अभियान चलाएगी। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ऐसा देखने में आ रहा है कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हंगामा करते हैं। इसके लिए जिले में पुलिस रोजाना शाम को छह बजे से अभियान चलाया करेगी। इसके तहत ढाबों, सार्वजनिक स्थलों, गाड़ी आदि में शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने साथ  ब्रीथ एनालाइजर से पीने वालों को चेक करेगी। हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।       
उधर, कप्तान बबलू कुमार ने शहर में वाहन काटने का काम करने वाले कबाड़ियों से उनके डोजियर मांगे हैं। एसपी सिटी ने बताया कि कबाड़ी को अपने यहां सीसीटीवी कैमरा लगाना होगा। एआरटीओ ऑफिस और पुलिस की जानकारी के बिना गाड़ी को नहीं कटने दिया जाएगा। कटाई से पहले कबाड़ी को गाड़ी के बारे में संबंधित चौकी इंचार्ज को जानकारी देनी होगी। गलत या चोरी की गाड़ी काटने पर कबाड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें