फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल मर्डर केस में गठित की नई टीम

Mon, 18 Apr 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस‌ गिरफ्त में आसाराम बापू (फाइल फोटो )। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आसाराम प्रकरण में एसएसपी ने केस से संबधित सभी अधिकारियों, अखिल के पिता और उसकी पत्नी के साथ बैठक कर आगे की कार्ययोजना तैयार की। एक नई टीम का गठित कर उसे गुजरात, गाजियाबाद और शाहजहांपुर जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


आसाराम के रसोइए अखिल गुप्ता की हत्यारे कार्तिक हलदार के बी वारंट को अहमदाबाद की साबरमती जेल में रिसीव कराने और उसे मुजफ्फरनगर लाने की तैयारी पुलिस ने कर दी हैं।

रविवार को एसएसपी केबी सिंह ने मामले से संबधित अधिकारियों सीओ मंडी अरुण कुमार, क्राइम ब्रांच प्रभारी अरुण कुमार सिंह, नई मंडी कोतवाल राजीव गुप्ता, दरोगा हिंदवीर सिंह, अखिल गुप्ता के पिता नरेश गुप्ता और पत्नी वर्षा गुप्ता को अपने आवास स्थित कार्यालय पर बुलवाया।
विज्ञापन


एसएसपी ने सभी से कार्तिक से संबधित जानकारी ली और केस से संबधित सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया। एसएसपी ने एक नई टीम का गठन किया है। यह टीम बी वारंट को अहमदाबाद की साबरमती जेल में रिसीव कराएगी। इसके अलावा टीम गाजियाबाद, शाहजहांपुर आदि जगहों पर भी जाएगी। एसएसपी ने अधिकारियों से जल्दी से जल्दी केस से संबधित सभी कार्रवाईयों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें