फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की शिक्षक ने लूट ली अस्मत

Mon, 18 Apr 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने ही किशोरी की अस्मत लूट ली। घर से चार दिनों से लापता किशोरी रविवार को वाराणसी के राजघाट पर अस्तव्यस्त हालत में मिली।
विज्ञापन


किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो  एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। चंदवक थाना छात्र के एक गांव की इंटरमीडिएट की छात्रा बुधवार की रात से लापता थी।

गुरुवार को पूरे दिन उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला तो घर वालों ने चंदवक थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को किशोरी ने किसी दूसरे के फोन से अपने घर  बताया कि वह वाराणसी के राजघाट पर है।
विज्ञापन


यहां से अकेले घर नहीं आ सकती। उधर चार दिन से किशोरी की खोज में परेशान घर वाले वाराणसी पहुंचे तो राजघाट पर वह परेशान हाल में मिली। घर वालों के सामने देख वह फूट फूट कर रो पड़ी। उसने आपबीती सुनाई तो लोगों के भी होश उड़ गए।

उसने बताया कि उसे घर पर ट्यूशन पढ़ाने वाले गांव के शिक्षक ने ही उसकी ऐसी हालत कर दी है। लड़की को लेकर परिवार के लोग चंदवक थाने पहुंचे। उसके चाचा ने पुलिस को तहरीर दी कि ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने उसके साथ दुराचार किया।

पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि पीड़ित किशोरी के चाचा की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें