फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गए युवक की गोली मारकर हत्या 

Sun, 28 May 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फुरकान (फाइल फोटो)। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मोरना में रात में खेत पर गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह खेत में उसका गोली लगा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है।      
विज्ञापन

 
भोपा के गांव सीकरी के मजरा खुशीपुरा निवासी फुरकान (25) पुत्र फुरु ने खादर के सोलानी नदी किनारे हाजीपुर मजलिसपुर तौफीर के जंगल में गन्ने की फसल बो रखी है। शुक्रवार शाम फुरकान बाइक से खेत पर गया था। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। देर रात ग्रामीण उसकी तलाश में खेत पर पहुंचे। रास्ते में उसकी बाइक पड़ी हुई मिली और कुछ दूर आगे जाने पर चप्पलें मिली। पूरी रात ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे रहे। शनिवार तड़के करीब पांच बजे उसका गोली लगा शव मजलिसपुर तौफीर के जंगल में एक धार्मिक स्थल के बराबर में पड़ा मिला। बदमाशों ने उसकी दाहिनी आंख के नीचे गोली मार रखी थी। 

सूचना पर भोपा थाना प्रभारी विजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना का पता चलने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। मृतक के परिवार से अफसर अली ने बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।  उधर, एसपी देहात विनीत भटनागर का कहना है कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है, मामले की जांच चल रही है जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें