फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में चार बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना पुलिस ने नसीरपुर रोड पर मुठभेड़ में चार बदमाशों को दबोच लिया। आरोपी लोगों को नकली नोट कूपन और सोने की टिक्की को असली बताकर सस्ते में बेचने के नाम पर ठगी करते थे।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह सूचना के आधार पर नसीरपुर रोड पर दबिश दी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह व एसएसआई मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि पचेंडा रोड पुलिया से आगे चार युवक सड़क किनारे संदिग्ध हालत में खड़े मिले, जिन्होंने पुलिस द्वारा टोकने पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को दबोच लिया। इंस्पेक्टर के शब्दों में, पकड़े गए आरोपियों में गांव धौलरा तितावी निवासी प्रमोद उर्फ चमन, बागपत के अलावलपुर निवासी पप्पू राम, बड़ौत के नई बस्ती निवासी लोकेंद्र और जसोई तितावी निवासी धर्मेंद्र शामिल हैं। आरोपियों के पास से तीन तमंचे-कारतूस, एक चाकू के साथ ही नकली सोने की करीब दो किलो वजन की 23 टिक्की, बड़े पैमाने पर नकली कूपन नोट और 18 हजार की नकदी के साथ ही चोरी के मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी देहात क्षेत्र में लोगों को नकली नोट कूपन व सोने की टिक्की असली बताकर लोगों से ठगी करते हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें