फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइल नंबर-दो की संशोधित खबर-

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। तीन दिन से लापता बहन-भाई का अभी तक पुलिस पता नहीं कर पाई। परिजनों की ओर से पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, परिजनों ने बच्चों के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। सीओ ने पुलिस को जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुआड़ा रोड निवासी व्यापारी एवं पूर्व सभासद वीरेंद्र जैन के पास उसकी पुत्री के दो बच्चे खुशी (12) और केशव (8) रहते हैं। खुशी कक्षा-7 में पढ़ती है और केशव कक्षा-3 का छात्र है। वीरेंद्र की पुत्री की शादी गाजियाबाद में हुई थी। दोनों बच्चों के पैदा होने के बाद पति से तलाक हो गया था। बच्चों के नाना वीरेंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को तहरीर देकर बताया कि आठ मई की शाम करीब पांच बजे दोनों बच्चे घर से दुकान पर आइसक्रीम लेने के लिए निकले थे। जिसके बाद घर नहीं लौटे। परिजन उसी दिन से उनको तलाश कर रहे हैं, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका है। सीओ राजीव कुमार सिंह ने पुलिस को जांच पड़ताल कर बच्चों को सकुशल बरामद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें