फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर पर दुराचार के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुर पर दुराचार के प्रयास का आरोप
विज्ञापन

भोपा। पुत्रवधू ने ससुर पर दुराचार करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसका पति भट्ठे पर मजदूरी करता है। वह अपने बच्चों के साथ ससुरालियों से अलग मकान में रहती है। उसका आरोप है कि उसका ससुर उस पर बदनीयती रखता है। उसने बताया की शुक्रवार की शाम को उसका ससुर उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने के साथ साथ उसने दुराचार करने का प्रयास भी किया। शोर मचाने पर पड़ोसी लोग आग गए थे। लोगों के आने पर ससुर वहां से भाग निकला। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
विज्ञापन

विवाहिता को फांसी देने की कोशिश
भोपा। दहेज लोभी ससुराल वालों ने महिला को फांसी देने की कोशिश की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। ककरौली क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा निवासी प्रवीन ने भोपा थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका निकाह दो वर्ष पूर्व भोपा क्षेत्र के गांव कसौली निवासी सुऐब के साथ हुई थी। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करते आ रहे थे। शुक्रवार दोपहर उसके पति, सुसर, सास आदि ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से उसको फांसी देने का प्रयास किया। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उसकी जान बचाई। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें