फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवापुर के जंगल में किसान की फावड़े से काटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। भुवापुर के जंगल में मोरना के किसान की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक के पिता की ओर से ककरौली थाने पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी ज्ञान सिंह के खेत ककरौली के गांव भुवापुर के जंगल में है। उसका बड़ा बेटा ब्रजेश पाल (32) शुक्रवार अलसुबह करीब चार बजे रजवाहे से फसलों की सिंचाई करने के लिए खेतों पर साइकिल लेकर गया था। वहीं खेत पर किसी ने उस पर फावड़े से प्रहार किए। सिर और गर्दन पर गंभीर चोटों के कारण वह मौके पर गिर गया। जब पड़ोसी किसान गौरव शर्मा और मास्टर दिलेराम खेतों पर गए तो वहां बृजेश रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला। गौरव ने एंबुलेंस और परिजनों को इस संबंध में सूचना दी। कुछ देर बाद परिजन भी मौके पर आ गए। एंबुलेंस से उसे भोपा सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल और वहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ से दिल्ली ले जाते समय बृजेश ने दम तोड़ दिया। परिजन उसका शव लेकर वापस आ गए।
सूचना पर सीओ मौहम्मद रिजवान ककरौली और भोपा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। सीओ भोपा मौहम्मद रिजवान ने बताया कि पुलिस गहनता से घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए
सीओ ने फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम को मौके पर बुलाया। टीमों ने घटनास्थल की गहनता से जांच की। फोरेंसिक टीम ने ब्लड सैंपल लिए। डॉग रजवाहे को क्रॉस कर दूसरी ओर जाकर रुक किया। पुलिस ने मौके पर पड़ा फावड़ा भी कब्जे में ले लिया है।

ब्रजेश की हत्या से परिवार में कोहराम
बृजेश की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है। मोरना का ज्ञान सिंह साधारण किसान है। ज्ञानसिंह अपने दो पुत्रों ब्रजेश और लोकेंद्र के साथ मिलकर ककरौली क्षेत्र के ग्राम भुवापुर के जंगल में स्थित 20 बीघा जमीन में खेतीबाड़ी करता है। ज्ञान सिंह का बड़ा पुत्र ब्रजेश मुख्य रूप से देखभाल करता था। जिसके चलते ब्रजेश ने अपने खेत के सामने रजवाहे से दूसरी ओर कर्मसिंह मोरना की पांच बीघा भूमि को ठेके पर ले लिया। मृतक की पत्नी अनीता, पुत्र नीरज, प्रिंस और पुत्री नीरा का रो-रोकर बुरा हाल है। ब्रजेश की हत्या से मां सुमेरो, भाई लोकेंद्र समेत सभी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ग्रामीणों ने घटना के शीघ्र खुलासे की मांग पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें