शामली। तीन दिन पूर्व झिंझाना कस्बे में व्यापारी के यहां डकैती डालने आए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग होने पर लोनी निवासी बदमाश राजू पुत्र राजेंद्र की मौत हो गई थी, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया था। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर और एक बंदूक बरामद की थी। रिवाल्वर के बारे में पुलिस ने कानपुर ओर्डिनेंस से जानकारी मांगी थी। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि ओर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर के अधिकारियों की तरफ से सूचना दी गई है, जिसमें अलीगढ़ के टप्पल निवासी श्रीनिराले पुत्र मोबीन द्वारा यह रिवाल्वर खरीदना बताया है। उन्होंने बताया कि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि रिवाल्वर राजू के पास कैसे पहुंचा। इस संबंध में अलीगढ़ के पुलिस अधिकारियों से भी जानकारी की जा रही है।