फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में रंगरेलियां मनाता प्रेमी जोड़ा दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल की पिटाई की, पुलिस के साथ बदसलूकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर के बुढ़ाना मोड़ स्थित एक कॉलोनी के खाली मकान में प्रेमी युगल को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर डायल-100 मौके पर पहुंची और उन्हें बचाने का प्रयास किया, तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई। बाद में पुलिस ने प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवती के प्रेम संबंध काफी समय से एक गांव निवासी युवक से चल रहे थे। मंगलवार दोपहर युवक कॉलोनी पहुंचा और प्रेमिका के साथ एक खाली पड़े मकान में चला गया। वहां दोनों अश्लील हरकतें करने लगे। इसकी भनक आसपास के लोगों को लग गई। लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख गुस्साए लोगों ने उनके साथ मारपीट करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर डायल-100 मौके पर पहुंची और प्रेमी युगल को भीड़ से बचाने का प्रयास किया। इस पर गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसलूकी कर दी। इस पर पुलिस टीम ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए प्रेमी युगल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें हिरासत में लेते हुए थाने पहुंचाया। पुलिस प्रेमी युगल से पूछताछ की
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें