फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी को बंधक बनाकर चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। भाई की हत्या की धमकी देते हुए आरोपियों ने मोबाइल से उसकी अश्लील क्लिप भी बना ली। वारदात के दो दिन बाद हालत बिगड़ने पर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजते हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 साल की बेटी चार दिन पूर्व खेतों पर पशुओं के लिए बरसीम लेने गई थी। आरोप है कि गांव के ही चार युवकों ने खेतों पर अकेली पाकर उसे दबोच लिया और ईख के खेत में खींच ले जाकर चाकू व तमंचे के बल पर उसे बंधक बनाकर बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी के साथ बुरी तरह से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल भी हो गई, लेकिन आरोपी नहीं पसीजे। यही नहीं, आरोपियों ने किशोरी को उसके भाई की हत्या करने की धमकी देते हुए मोबाइल से अश्लील क्लिप भी बना ली। कई घंटे तक किशोरी की इज्जत लूटने के बाद आरोपी उसे परिवार समेत हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची, लेकिन आरोपियों के डर से दो दिन तक किसी से कुछ नहीं बताया। बुधवार रात ज्यादा हालत बिगड़ने पर परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की तब कहीं जाकर उसने सच्चाई उगली, जिसे जानकर परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद बृहस्पतिवार को परिजनों ने किशोरी के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए भेजते हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। घटना से गांव में भी तनाव की स्थिति है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें