मऊ। अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार को 115 लीटर शराब के साथ चार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। अभियान के तहत दोहरीघाट पुलिस नेे गुरुवार को दो शराब तस्कर को 35 लीटर के साथ पकड़ा। पकड़े गए तस्कर की पहचान झारखंड राज्य के गुमला जिले के बुर्ज घाघरा गांव निवासी विंदेश्वर उराव तथा जलेश्वर पुत्र महरू के रूप में हुई। इसीक्रम में मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने झारखंड के लोहरदंगा गांव निवासी फुलेश्ववर साव पुत्र लक्ष्मन को 20 लीटर तथा सरायलंखसी पुलिस द्वारा रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट निवासी रामलाल राजभर पुत्र खेदू राजभर को 60 लीटर शराब के साथ पकड़ा। जहां पुलिस ने चारों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया।