फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड की पुलिस ने छापामार कर लुटेरों का सरगना पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस ने लुटेरों का सरगना पकड़ा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड पुलिस ने नगर में कई स्थानों पर छापेमारी कर लुटेरों के सरगना सहित उसके तीन अन्य साथी बदमाशों को पकड़ा है। छापेमारी को लेकर दो मोहल्लों में अफरातफरी मची रही। उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक इन लुटेरों ने हरिद्वार में मोबाइल शॉप से लाखों रुपयों के मोबाइल लूटे हैं। पूछताछ में पकड़े गए सरगना ने कई संगीन घटनाओं के बारे में भी उत्तराखंड पुलिस को बताया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य के जिला हरिद्वार थाने के दरोगा दीपक चौधरी शुक्रवार को पुलिस बल को साथ लेकर नगर में पहुंचे। हरिद्वार पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से बदमाशों को पकड़ने के लिए मोहल्ला नई आबादी और काजियान में दबिश दी। पुलिस ने दबिश के दौरान लुटेरों के सरगना को पकड़ लिया साथ ही उसके बताए गए तीन साथी बदमाश भी पकड़े गए। पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों ने हरिद्वार में मोबाइल की दुकान में मोबाइल लूटने की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने लूटे गए मोबाइलों को बेच दिया था। जिन मोबाइलों को बेचा गया, उनकी मदद से ही लूट की घटना की कड़ियां जुड़ती चली गईं। जिसकी मदद से लुटेरों का सरगना और उसके साथी बदमाश पकड़ में आ गए। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड की पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में दबिश दी थी। उत्तराखंड पुलिस इन बदमाशों से पूछताछ कर रही है। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस इनको अपने साथ ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें