फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहनवाज को मिला था जेहादी तैयार करने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शाहनवाज और आकिब अहमद मलिक ने एक फरवरी को ही देवबंद के हास्टल नाज मंजिल में किराए पर कमरा लिया था। मकान मालिक को बताया कि वह पढ़ने के लिए यहां आए हैं, लेकिन पढ़ने की बजाय आतंकी संगठन में युवकों को भर्ती करने के प्रयास में लग गए थे।
विज्ञापन

नाज मंजिल के मालिक मोहल्ला खानकाह निवासी महजाद के अनुसार शाहनवाज अहमद तेली और आकिब अहमद मलिक उनके पास एक फरवरी को कमरा किराए पर लेने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने डेढ़ हजार रुपये महीने में हास्टल का एक कमरा दोनों के लिए किराए पर दे दिया था। शाहनवाज ने उसे बताया कि वह पढ़ने के लिए ही देवबंद आए हैं, तब से ही वह यहां रह रहे थे। दोनों ने लोगों एवं हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों को बताया कि वह दारुल उलूम में दाखिला लिए जाने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन पढ़ाई करने की बजाय शाहनवाज युवकों को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में शामिल करने के प्रयास में लगा हुआ था। पुलवामा का रहने वाला आकिब मलिक भी उसके साथ था। एटीएस को इनके कमरे से काफी संदिग्ध सामग्री मिली है। जिससे पता चला कि जैश के इशारे पर आतंकियों की भर्ती कराने का काम कर रहे थे। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि किसी को देवबंद से संगठन में शामिल किया गया है अथवा नहीं।
ग्रेनेड बनाने का एक्सपर्ट है शाहनवाज
एटीएस द्वारा देवबंद से गिरफ्तार किया गया जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शाहनवाज तेली के कमरे के बरामद हुए सामग्री एवं एटीएस पूछताछ में पता चला है कि शाहनवाज तेली ग्रेनेड बनाने का एक्सपर्ट है। इस वजह से एटीएस की टीम इसमें गहन पड़ताल करने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें