फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेश हत्याकांड: हत्यारोपी रणबीर को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। गांव बढ़ीवाला स्थित कृषि फार्म में किए गए नौकर योगेश का कत्ल हत्यारोपी की पत्नी पर गलत नजर रखने के चलते की गई थी। पुलिस ने पूछताछ में बाद यह खुलासा करते हुए हत्यारोपी रणबीर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बढ़ीवाला स्थित कृषि फार्म में शुक्रवार रात शराब पीने के बाद हुई कहासुनी में वहां रहकर नौकरी करने वाले उत्तराखंड के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव सोशाढ़ी निवासी रणबीर ने साथी नौकर मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के गांव चिंदौड़ी निवासी योगेश (55) की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को फार्म में ही लकड़ियों के ढेर पर रखकर फूंक दिया था। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने हत्यारोपी रणबीर को गिरफ्तार करते हुए लाश के अवशेष कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिए थे। मामले में फार्म मालिक की तहरीर पर आरोपी रणबीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में इंस्पेक्टर अमरदीप लाल ने बताया कि हत्यारोपी रणबीर ने पूछताछ में बताया कि योगेश काफी समय से उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। इसे लेकर उसे कई बार समझाया भी गया, लेकिन उसकी हरकतें जारी रहीं। इसे लेकर ही शुक्रवार को शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसमें रणबीर ने बलकटी से योगेश की हत्या कर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ के बाद हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें