फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को तमंचे के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को तमंचे के साथ पकड़ा
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे के वाल्मीकि समाज के दो युवकों में मामूली बात को लेकर तमंचे निकालने से अफरातफरी मच गई। दोनों युवकों ने एक दूसरे के खिलाफ गोली चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ पकड़ कर जेल भेज दिया। शनिवार को कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी वाल्मीकि समाज के नंद किशोर पुत्र दयाराम ने थाने में तहरीर देकर मोहल्ले के ही युवक पर मामूली बात को लेकर कहासुनी होने पर तमंचा निकालकर फायरिंग करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने बताया कि गोली लगने से वह बाल बाल बचा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान आरोपी युवक सोनू पुत्र सुशील को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विवाहिता लापता
रतनपुरी। गांव सठेड़ी से विवाहिता लापता हो गई। विवाहिता के पति ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस ने बरामदगी की मांग की। गांव निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी संतोष देवी 29 दिसंबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू की नगर कार्यकारिणी गठित
जानसठ। भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने नगर कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें हाजी कामिल को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं, गांव तिसंग निवासी खालिद गुर्जर को ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नरेश गुर्जर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवीन राजपूत को कोषाध्यक्ष, दीपचंद प्रधान को संभलेहड़ा न्याय पंचायत का अध्यक्ष, टेकचंद वर्मा व हाजी रमजानी को जानसठ कार्यकारिणी का संरक्षक बनाया गया। अध्यक्षता टेकचंद वर्मा और संचालन महकार सिंह ने किया। विपिन मेहदियान, अशोक घटायन, हाजी महबूब, मनीष, भीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें