फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के एक्टिवा समेत दबोचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के वाहन समेत युवक को दबोचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला खालापार में चेकिंग के दौरान संदिग्ध एक्टिवा सवार युवक को पूछताछ के लिए रोका था। पुलिस के अनुसार जांच में आरोपी एक्टिवा के कागजात पेश नहीं कर पाया, जिसके चलते स्कूटर की जांच की गई तो वह चोरी का पाया गया। इस पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक खालापार निवासी तनवीर पुत्र बशीर है, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। उधर, पुलिस ने ही चेकिंग के दौरान वहलना चौक से मिमलाना रोड निवासी समीर पुत्र शमशाद को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
हादसे की एफआईआर दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पीनना-वहलना बाईपास पर बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार बस बाइक सवार दो युवकों को रौंदते हुए सड़क किनारे पलट गई थी। हादसे में बाइक सवार गांव तावली निवासी रिजवान व नौमान की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बस में सवार दो महिलाएं व युवक भी घायल हुए थे। मामले में देर रात तावली निवासी दिलशाद ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ हादसे की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्याजूपुरा से किशोरी लापता
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के साबिर ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी मुस्कान बृहस्पतिवार को किसी काम से घर से बाहर गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। हरसंभव तलाश के बावजूद किशोरी का सुराग नहीं लगा, जिसके बाद की गई खोजबीन में किशोरी को गांव के ही जुगनू पुत्र बाबू के साथ देखे जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किशोरी के अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने मौहल्ला खालापार से अपहृत किशोरी को शुक्रवार सुबह सकुशल बरामद कर लिया, जिसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें