सुजड़ू से अपहृत किशोरी खुद पहुंची थाने
मुजफ्फरनगर।
सुजड़ू से चार दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता किशोरी खुद ही थाने आ पहुंची। किशोरी ने गांव के ही युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है, जिसे पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी 23 जुलाई को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। हरसंभव तलाश के बावजूद किशोरी का सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में किशोरी के पिता ने गांव के ही अरुण उर्फ सरदार के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर दिया था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह अपहृत किशोरी खुद ही थाने आ गई, जिसने पूछताछ में आरोपी युवक द्वारा खुद को अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस किशोरी का मेडिकल कराते हुए आरोपी की तलाश कर रही है।
तमंचे के साथ दबोचा युवक
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम किदवईनगर के 40 फुटा रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालात में घूम रहे युवक को पकड़ा था। पुलिस के अनुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपी फईम उर्फ झोला पुत्र सलीम है, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।