फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप का सुराग लगाने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीप बरामदगी की मांग
विज्ञापन

पुरकाजी । दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी पुलिस चोरी हुई जीप का कोई सुराग नहीं लगा सकी। जीप स्वामी ने इंस्पेक्टर से मिलकर वाहन बरामदगी की गुहार लगाई है।
14 अप्रैल को जनपद बिजनौर के कस्बा मंडावर निवासी नौशाद अहमद कस्बे की सब्जी मंडी में सब्जी लेकर आया था। करीब सुबह छह बजे सब्जी उतारकर जब वह अपनी जीप को हाइवे पर खड़ा करके सब्जी मंडी के अंदर चला गया। इसी दौरान चोरों ने उसकी जीप चोरी कर ली थी। काफी तलाश करने के बाद भी जीप का कोई सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

तीन लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान
पुरकाजी। पुलिस ने खाईखेड़ी निवासी महिला पूजा पत्नी सोनू द्वारा मारपीट करने की दी तहरीर पर आरोपी उसके देवर राहुल व ससुर चंद्रपाल को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। इसके अलावा कस्बे के मोहल्ला नूरनगरियान निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मूसा को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार घायल
पुरकाजी । शामली क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद निवासी धर्मवीर सोमवार को रुड़की से अपनी बाइक से अपने घर लौट रहा था। करीब चार बजे दोपहर उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें