किशोरी से गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र में नौ दिन पूर्व किशोरी के साथ औसिक्का गांव के जंगल मेें गैंगरेप के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस घटना मेें एक महिला समेत दो लोग पहले ही जेल जा चुके हैं।
एसएसआई रमेश सिंधू ने बताया कि 23 अप्रैल को बड़ौत कोतवाली में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया था। इस मामले मेें कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले मेें रविवार को आरोपी पिंकी और छोटू आरोपी को जेल भेजा था। इसका मुख्य आरोपी कलीन पुत्र शान मोहम्मद औसिक्का फरार था, उसे भी गिरफ्तार किया है। वही किशोरी को ट्रेन मेें बैठाकर अलावलपुर आया था और अपने दोस्त राज को बाइक पर लेकर जंगल में उससे गैंगरेप किया था। बाद में किशारी को बस से घर के पास छोड़कर चला गया था।