फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक बताकर धोखाधड़ी से किया रिश्ता, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कुछ लोगों ने एक युवक को चिकित्सक बताकर उसका रिश्ता करा दिया। जानकारी होने पर लड़की पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सिविल लाइन थाने पर महमूद नगर के मुरसलीन त्यागी ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि शेरनगर निवासी मेहरून्निशा और शबनम ने उन्हें बताया था कि मंसूरपुर निवासी अब्दुल बीएएमएस चिकित्सक है। जिस पर उसने रिश्ता तय कर दिया। युवक और उसके परिजनों ने भी उसे बीएएमस चिकित्सक बताया था। रिश्ता तय करने के लिए एक लाख 51 हजार रुपये दिए थे। बाद में पता चला कि युवक चिकित्सक नहीं है, बल्कि एक चिकित्सक के यहां कंपाउंडर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बालक का हाथ कटा
मुजफ्फरनगर। तितावी के गांव जसोई निवासी सात वर्षीय रोहित का हाथ गन्ने की मशीन में आकर कट गया। उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोबाइल लूट की रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र में प्रकाश चौक और महावीर चौक के बीच मंगलवार को युवती सुगंधा को घायल कर मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की ओर से अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें