पुलिस ने किसान विकास हत्याकांड में नामजद पत्नी संगीता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते प्रेमी से पति की हत्या कराई थी। पुलिस हत्यारोपी को पूर्व में जेल भेज चुकी है।
मंसूरपुर निवासी किसान विकास पुत्र राज सिंह 15 मई की रात को अपने खेतों पर पानी चलाने के लिए गया था। रात में वह ट्यूबवेल पर ही चारपाई पर सो गया था। इस दौरान धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 22 मई को हत्याकांड का खुलासा करते हुए किसान के मौसी के लड़के गांव दूधाहेड़ी निवासी जुगमेंद्र पुत्र सुंदर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि जुगमेंद्र के विकास की पत्नी संगीता से अवैध संबंध थे। अवैध संबंध के चलते ही संगीता ने जुगमेंद्र से विकास की हत्या करवाई थी। पुलिस ने हत्यारोपी जुगमेंद्र को जेल भेज दिया था और आरोपी पत्नी को धारा 120बी का मुल्जिम बनाया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी पत्नी संगीता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।