फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से सोने की चेन ठगकर ले गए दो ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। बाइक सवार दो ठग महिला से सोने की चेन ठग कर ले गए। महिला ने दोनों ठगों को अपनी चेन साफ कराने के लिए दे दी थी। दोनों ठग महिला को चकमा देकर चेन लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मीरापुर क्षेत्र निवासी महिला उर्मिला देवी बृहस्पतिवार को बड़ा बाजार स्थित किसी सराफ के यहां सोने की चेन काली पड़ने पर उसको साफ कराने के लिए आई थी। सराफ के यहां पहुंचने से पहले ही दो बाइक सवार ठग युवकों ने महिला को रेलवे के ओवरब्रिज से पहले रोक लिया। महिला ने उनको बताया कि वह चेन साफ कराने के लिए सराफ की दुकान पर जा रही है। इन युवकों ने महिला को झांसा में लेकर मात्र बीस रुपये में चेन साफ कर देने की बात कही। महिला उनके झांसे में आ गई। दोनों ठग महिला को चकमा देकर सोने की चेन लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें