फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख के लिए नवविवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लाख की मांग के लिए नवविवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महज एक माह पूर्व धर्म परिवर्तन कर प्रेमी संग प्रयागराज के आर्य समाज मंदिर में शादी करने वाली नवविवाहिता को पति ने दो लाख की मांग के लिए मारपीट कर घर से निकालते हुए खतौली गंगनहर पर छोड़ दिया। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर दो माह का गर्भ जबरन गिरवाने का भी आरोप लगाते हुए एसपी सिटी को तहरीर दी, जिस पर खतौली पुलिस को जांच दी गई है।
विज्ञापन

खतौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसका जानसठ के गांव वाजिदपुर निवासी दूसरे समुदाय के युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के चलते युगल मार्च में घर से फरार हो गया और तीन मार्च को प्रयागराज पहुंचकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद प्रयागराज में ही चार मार्च को युगल ने शादी को रजिस्टर्ड भी करा लिया। इसके बाद पति-पत्नी वाजिदपुर आकर रहने लगे। युवती का कहना है कि ससुराल में रहने के दौरान पति व ससुराल पक्ष ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान उसका शादी पूर्व का दो माह का गर्भ भी जबरन गिरवा दिया गया। आरोप है कि छह अप्रैल को पति युवती को अपने साथ खतौली ले गया और उसे गंगनहर पर छोड़कर फरार हो गया। अब युवती को घर लाने के नाम पर उससे दो लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही है। युवती की तहरीर पर एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने खतौली कोतवाली पुलिस को मामले की जांच सौंपते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें