फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी शराब बनाते एक दबोचा, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटी शराब बनाते एक दबोचा, दूसरा फरार
विज्ञापन

चरथावल। पुलिस ने चेकिंग के दौरान पावटी खुर्द के जंगल में 25 लीटर मिलावटी अवैध शराब समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से शराब बनाने के उपकरण और सामान बरामद किया है। कुटेसरा चौकी प्रभारी सुरेश चंद ने पुलिस बल के साथ सोमवार सुबह सात बजे कुटेसरा मार्ग पर पावटी के जंगल में मांगेराम के ईख के खेत में छापा मारा। मौके पर दो लोग गैस के चूल्हे लगाकर अवैध शराब बना रहे थे। पुलिस ने मौके से एक युवक को दबोच लिया। मौके से पकड़े गए युवक मुकेश के कब्जे से तीन प्लास्टिक कैन में मिलावटी शराब, गैस का छोटा सिलिंडर, ड्रम और यूरिया बरामद किया। बरामद शराब के नमूने सील करने के बाद जांच के लिए भेजा गया। पूछताछ में पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी पावटी गांव के सन्नी था, जिसे वांछित किया गया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन


छात्राओं ने स्वच्छता का संदेश दिया
चरथावल। महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस कैंप में दूसरे दिन छात्राओं ने कॉलेज के आसपास मलिन बस्तियों में जाकर स्वच्छता का संदेश दिया। दूसरे चक्र में आयोजित गोष्ठी में विद्युत सब स्टेशन प्रभारी ओपी कुशवाहा जेई ने पावर बचाने के लिए छात्राओं को टिप्स दिए। उन्होंने बिजली की उपयोगिता बताते कहा ग्रामीण अंचल एवं नगरीय क्षेत्रों में लगे सार्वजनिक उपक्रमों के पोल पर दिन में यदि कहीं जलती हुई ट्यूब और बल्ब को मिले तो उन्हें बंद किया जाए। पावर बचत भी राष्ट्र सेवा का कार्य है। प्राचार्या डॉ. सारिका शर्मा, ब्रह्मप्रकाश गर्ग, प्रबंधक विनोद सिंघल, रीना शर्मा, राखी, प्रवीण कुमार, अमित बंसल, प्रदीप कुमार, बबलू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें