फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर से 44 बैटरी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। गांव सठेड़ी के मोबाइल टावर से चोरों ने 44 बैटरी चोरी कर ली। मेरठ की रॉयल कमांड प्रोटेक्शन ग्रुप कंपनी के एरिया मैनेजर विनय कुमार पुत्र रविंद्र ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव सठेड़ी में कंपनी की ओर से मोबाइल टावर लगा है। इस पर आइडिया, एयरटेल, जियो, वोडाफोन आदि कंपनी के बीटीएस लगे हैं। यहां पर कर्मचारी प्रवीण कुमार तैनात हैं। सोमवार की रात चोरों ने टावर के शेल्टर होम के पिछली साइड को तोड़कर यहां 44 बैटरी चोरी कर ली। कर्मचारी प्रवीण कुमार को मंगलवार की सुबह चोरी की घटना का पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसे का सबब बना क्षतिग्रस्त खंभा
मंसूरपुर। गांव घासीपुरा में क्षतिग्रस्त बिजली का खंभा कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस खंभे से हाइटेंशन विद्युत लाइन जुड़ी हुई है। यह खंभा नीचे से टूटा हुआ है। कई बार विद्युत निगम को इसकी शिकायत कर चुके हैं। मगर, विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से क्षतिग्रस्त खंभे को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें