फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर विधवा पर हमला, सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मक्कीनगर निवासी आसमां ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोस का युवक अक्सर साथियों के साथ उसके घर के बाहर बैठकर गाली-गलौच और बदसलूकी करता है। रविवार की सुबह भी आरोपी उसके घर के बाहर बैठकर गाली-गलौच कर रहे थे। जब उसने विरोध किया तो आरोपी घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचैंडा कलां निवासी शिवानी पत्नी पुष्पेंद्र ने बताया कि उसकी शादी करीब छह साल पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उससे दुर्भावना रखते थे। करीब एक माह पूर्व देवर ने उसके साथ बदसलूकी की, जिसकी शिकायत करने पर ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसने कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भूपेंद्र, अमर सिंह, तेजपाल, उर्मिला, अनुराधा व आरजू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दो पक्षों में मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर के अति व्यस्त भगत सिंह रोड पर रविवार की दोपहर कार की टक्कर से स्कूटर सवार युवक का सामान सड़क पर गिरकर खराब हो गया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद स्कूटर सवार ने कार सवार फरीदाबाद निवासी राहुल के साथ हाथापाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां देर शाम तक उनके बीच समझौते के प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें