फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 70 किलो मिलावटी मिल्क केक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 70 किलो मिलावटी मिल्क केक पकड़ा
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। पुलिस ने गांव सठेड़ी गंगनहर पर चेकिंग के दौरान एक वाहन में लदा करीब 70 किलो मिलावटी मिल्क केक पकड़ा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने माल के नमूने को लेकर जांच को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रतनपुरी विरेंद्र कसाना ने बताया कि सठेड़ी गंगनहर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने सरधना की ओर आते हुए वाहन को पकड़ा, जिसमें लदे साढ़े तीन तीन किलो के 20 पैकेटों में करीब 70 किलो मिलावटी मिल्क केक बरामद हुआ। पुलिस द्वारा चालक महेंद्र पुत्र हुकमचंद निवासी गांव फुलत से बरामद मिल्क केक के बारे में पूछताछ की। चालक ने पूछताछ करने पर बताया कि उसे यह मिल्क केक दौराला के गांव चिरोड़ी निवासी हरिकिशन पुत्र गोपीचंद ने मुजफ्फरनगर के गांव अलमासपुर में एक पार्टी को देने को कहा था। पार्टी के नाम पते के बारे में अलमासपुर पहुंचने पर फोन पर ही संपर्क करने को कहा गया था। चालक ने बताया कि वह खतौली से सप्रेटा लेकर प्रतिदिन गांव चिरोड़ी जाता है। शनिवार को ही उक्त माल मुजफ्फरनगर में देने के लिए उसकी गाड़ी में रखा गया था। इसके अलावा उसे इसके संबंध में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस चालक से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस की सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बरामद माल के सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि माल के सैंपल लखनऊ प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आने के बाद ही मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें