महिला से गैंगरेप का मामला झूठा निकला
खतौली। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि गैंगरेप का मामला झूठा है। पुलिस ने महिला को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तीन युवकों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में भी ले लिया था। युवक के पकड़े जाने पर क्षेत्र के लोग एकत्र होकर थाने में पहुंचे। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला गैंगरेप की घटना को बताकर युवकों को फंसाना चाहती है। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि प्रेमी के साथ महिला को इन युवकों ने देख लिया था। इसलिए वह तीनों युवकों को गैंगरेप के मामले में झूठा फंसाना चाहती है। पुलिस ने महिला से भी सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। थाने में शाम को दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता हो गया था। पुलिस महिला व युवक को छोड़ दिया। पुलिस ने महिला को चेताया कि भविष्य में इस तरह की हरकत की तो उसको जेल भेज दिया जाएगा।