फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ी, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ी, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

भोपा/मोरना। पुलिस ने शराब माफिया पर कार्रवाई करते हुए गंगा खादर क्षेत्र से कच्ची शराब बनाने की दो भट्ठियों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों का गिरफ्तार करते हुए कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरणों को बरामद किया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र की शुक्रताल चौकी प्रभारी ने बालेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी करते हुए गंगा खादर क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ के जंगल में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो शराब की भट्ठियों को पकड़ा। 82 लीटर कच्ची शराब और चार लोहे के ड्रम सहित शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए। 450 लीटर लहन को मौके पर नष्ट कर दिया। इस दौरान कच्ची शराब तैयार कर रहे समय सिंह, अमर सिंह, जीत सिंह निवासीगण गांव बिहारगढ़ व प्रदीप उर्फ वैली निवासी गांव दरियाबाद, थाना ककरौली को गिरफ्तार किया। सरदार मेजर, बिट्टू, न्यामु सरदार निवासीगण गांव बिहारगढ़, थाना ककरौली मौके से फरार हो गए। छापेमारी की कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी बालेंद्र सिंह के अलावा सिपाही दीपक, सचिन, अंकित, अमित, जयकुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें