फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनों का अपहरण कर 4 वर्ष तक गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो बहनों का अपहरण कर तीन लोगों ने साढ़े चार वर्ष तक उनके साथ गैंगरेप किया। एक पीड़िता आरोपियों की चंगुल से निकल कर घर लौट आई। पीड़िता के पिता ने नई मंडी कोतवाली पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, एसएसपी से पीड़ित ने मिल कर न्याय दिलाने और दूसरी बेटी को भी बरामद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता पिता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि करीब साढ़े चार वर्ष पहले तीन लोगों ने उसकी दो बेटियों का अपहरण कर लिया था। विगत दिनों उसकी एक बेटी आरोपियों के चंगुल से निकल कर भाग कर घर आई, जिसने बताया कि आरोपी उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर उनका अपहरण कर ले गए थे। उन्होंने दोनों बहनों को देवबंद आदि स्थानों पर बंधक बनाकर लगातार गैंगरेप किया और वह दोनों बहनों को बेचने के लिए सौदा कर रहे थे, वह किसी प्रकार उनके चंगुल से बच निकली, जबकि उसकी बहन आरोपियों के कब्जे में है। पीड़िता के पिता ने इस मामले में एसएसपी से न्याय की गुहार की। साथ ही दूसरे बेटी को बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पिता की ओर से एक महिला के अलावा तीन लोगों के खिलाफ नई मंडी कोतवाली पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें