सिखेड़ा। पुलिस ने बहादरपुर मोड़ से एक बदमाश को 12 बोर की मस्कट समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान गांव बहादरपुर निवासी कमल पुत्र नकली को पकड़ कर उसके कब्जे से मस्कट व चार कारतूस बरामद किए। थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि कमल पुलिस को देखकर भागने लगा तो शक होने पर तलाशी ली तो उसके पास से मस्कट बरामद हुई। बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।