फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका के घायल होने से तनातनी बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिका के घायल होने से तनातनी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र के गाजावाली पुलिया पर बाइक की टक्कर लगने से बालिका घायल हो गई। लोगों ने बाइक सवारों को पीट दिया। जिससे दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आने से तनातनी बन गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को बिगडने से बचाया। घायल बालिका को अस्पताल भिजवा कर बाइक चालक को हिरासत में ले लिया। एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। देर रात तक इस संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

घटना रविवार रात करीब नौ बजे हुई। सरवट गांव के तीन युवक बाइक से शहर से लौट रहे थे। कच्ची सड़क की गाजावाली पुलिया पर बालिकाएं खड़ी थी। इसी दौरान बालिका प्रीति पुत्री बिजेंद्र निवासी गाजावाली बाइक की टक्कर से घायल हो गई। मौके पर भीड़ जुट गई। दो युवक फरार हो गए, जबकि बाइक चालक को लोगों ने पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी। लोगों ने हंगामा प्रारंभ कर दिया। इसी बीच फरार हुए युवकों ने फोन कर परिजनों को इस संबंध में जानकारी दे दी। कुछ ही देर में सरवर गांव से संप्रदाय विशेष के काफी लोग आ गए, जिन्हें देख कर गाजावाली के लोग भी सड़क पर जमा हो गए। दोनों ओर से लोगों के आने पर तनातनी बन गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर सिविल लाइन पुलिस, कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला और लोगों को समझा बुझा कर शांत कर बाइक चालक को हिरासत में ले लिया। सिविल लाइन इंस्पेक्टर जीसी शर्मा ने बताया कि बाइक की टक्कर से बालिका घायल हो गई थी। बालिका को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तथा बाइक चालक जहांगीर आलम पुत्र जमीर अहमद को हिरासत में लिया गया है। अब मामला शांत है। तहरीर दिए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें