फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में दुकान के ताले तोड़कर 5 लाख रुपये के बैटरे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद में दुकान के ताले तोड़कर पांच लाख रुपये की बैटरी चोरी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मंगलौर रोड पुलिस चौकी के समीप चोरों ने एक दुकान के ताले तोड़कर वहां से लाखों रुपये कीमत के करीब 40 नई बैटरी चोरी कर लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर चोरी का खुलासा किए जाने की मांग की है।
क्षेत्र के मानकी गांव निवासी मो. जावेद ने देवबंद-रुड़की मार्ग पर स्थित मंगलौर रोड पुुलिस चौकी से महज 100 कदम की दूरी पर एबीआर एजेंसीज के नाम से इंवर्टर बैटरी की दुकान की हुई है। शनिवार शाम जावेद रोजा इफ्तार से पहले दुकान बंद कर घर गया था। रात में किसी समय चोरों ने दुकान के शटर में लगे ताले तोड़ दिए तथा दुकान में भीतर घुसकर वहां रखे बैटरी चोरी कर लिए। सुबह जब वह दुकान पर आया तो उसे चोरी की घटना का पता चला। मो. जावेद ने बताया कि चोर उसकी दुकान से 40 नये बैटरी की चोरी करके ले गए। जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है। बताया कि दुकान के करीब में लग रहे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोरों की पहचान तो नहीं हो रही, लेकिन इतना जरूर दिख रहा है कि वह दुकान से कुछ दूरी पर खड़ी हुई एक कार में बैटरी लाद रहे थे। बाद में जानकारी मिलने पर मंगलौर रोड पुलिस चौकी इंचार्ज कैलाश चंद शर्मा वहां पहुंचे और पूछताछ करते हुए शीघ्र घटना का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया। इस मामले में जावेद ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस करती रही ड्यूटी, चोर उड़ा ले गए 5 लाख रुपये की है बैटरी
एबीआर एजेंसीज के मालिक मो. जावेद ने बताया कि जिस समय चोर ताले तोड़कर दुकान से बैटरी चोरी करके लेकर गए। उस समय चौकी पुलिस गश्त कर रही थी। लेकिन उसके बावजूद भी चोर बड़े आराम से चोरी करके फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


रेडीमेड गारमेंट व्यापारी से हुई लूट का खुलासा नहीं हुआ
देवबंद। रेडीमेड गारमेंट व्यापारी लताफत त्यागी से 1 लाख 10 हजार रुपये की नगदी लूटने की घटना का पुलिस तीन दिन गुजर जाने के बाद भी खुलासा नहीं कर सकी है। लताफत रकम लेकर दिल्ली सामान लेने के लिए जा रहा था। स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही कई बदमाशों ने उसे दबोच लिया तथा उससे नगदी लूट ली थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस वारदात को संदिग्ध मानकर चल रही है। जबकि पीड़ित का कहना है कि पुलिस घटना को लेकर ढिलाई बरत रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें