फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, मुमेरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत, ममेरा भाई घायल
विज्ञापन

गजरौलाशिव। हरिद्वार से लौटते समय बाइक सवार एक युवक की अज्ञात वाहन से टकराने पर मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा युवक का ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल हो उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार की मौत का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव सुमालखेड़ी निवासी 25 वर्षीय अखिलेश पुत्र रौनक सिंह व उसका ममेरा भाई गांव फड़ियापुर निवासी अनमोल हरिद्वार में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। शनिवार रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक अखिलेश चला रहा था। रात करीब सात बजे मंडावर रोड पर मालन नदी के रपटे पर वे किसी वाहन की चपेट में आ गए। बाइक चला रहे अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनमोल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे की सूचना अखिलेश के परिजनों को दी। अखिलेश की मौत का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। गांव वालों ने बताया कि अखिलेश की शादी तीन माह पहले ही हल्दौर थाने के गांव भटपुरा निवासी निशी से हुई थी। अखिलेश की मौत से उसकी पत्नी का रोते रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें