फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर बदमाश ने महिला के कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। दिनदहाड़े एनएच-58 पर बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर महिला के कानों के कुंडल लूट लिए और फरार हो गया। बाइक से नीचे गिर जाने से मां-बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई। दोनों बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना शाहपुर के गांव दिनकरपुर निवासी प्रीति पत्नी ललित अपने देवर दिव्यांशु व मां मुनेश के साथ बाइक से ककरौली से दवा लेकर खतौली से होते हुए मुजफ्फरनगर नेशनल हाईवे से घर जा रही थी। हाइवे पर गांव नावला मोड़ के पास एक रेस्टोरेंट के सामने बाइक सवार एक बदमाश प्रीति के कान से सोने कुंडल झपट्टा मारकर लूट लिए। इससे प्रीति का कान फट गया। इतना कोई कुछ समझता बदमाश बाइक की रफ्तार तेज करके निकल गया। दिव्यांशु की बाइक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। मां व बेटी सड़क पर गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गई थी। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से दोनों को बेगराजपुर के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश को पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें