फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की त्यागी व उस्मान के बीच रंजिश से जुड़े हैं तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रधान आसिफ की हत्या की सुपारी दिए जाने की सनसनीखेज वारदात के तार कुख्यात विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी व पूर्व दधेडू़ प्रधान उस्मान के बीच रंजिश से जुड़े हुए हैं। दोनों पक्षों के बीच यह रंजिश करीब दस साल से अधिक समय से चल रही है। जिसमें पूर्व प्रधान उस्मान और विक्की त्यागी समेत अब तक चार लोग कत्ल किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान आसिफ की हत्या की सुपारी दो लाख रुपये में दी गई थी। जिसके तार करीब दस साल से अधिक समय से चली आ रही पूर्व ग्राम प्रधान उस्मान और विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी के बीच चली आ रही रंजिश से जुड़े नजर आ रहे हैं। दरअसल, जिस समय पूर्व चेयरमैन उदयवीर सिंह और विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी के बीच रंजिश शुरू हुई थी, उसी समय से गांव दधेड़ू का पूर्व प्रधान उस्मान पूर्व चेयरमैन उदयवीर पक्ष से जुड़ गया था। धीरे-धीरे उस्मान और विक्की त्यागी के बीच भी छत्तीस का आंकड़ा हो गया था, जिसमें करीब दस साल पूर्व विक्की त्यागी पक्ष ने उस्मान की शहर के चरथावल रोड पर हत्या कर दी थी। उस्मान की हत्या के करीब तीन-चार साल बाद ही उसके बेटे शाहनजर ने गांव दधेड़ू में विक्की त्यागी पक्ष के माने जाने वाले राशन डीलर बाप-बेटे की उन्हीं के घर में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इसके साथ ही शाहनजर जुर्म की दुनिया में उतर गया था। कालांतर में वर्ष 2015 की 16 फरवरी को कोर्ट रूम में दुस्साहसिक तरीके से हुई विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी की हत्या में भी उस्मान के बेटे शाहनजर का नाम जांच के दौरान सामने आया था, जिसे बाद में विक्की त्यागी की हत्या में आरोपी बनाया गया था। तभी से शाहनजर फरार चल रहा था, जो कुछ समय पूर्व ही नाटकीय तरीके से खुद को सरेंडर कर जेल चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें