फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी को रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। दुकानदार पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया है। ककरौली क्षेत्र के गांव नयागांव निजामपुर निवासी दुकानदार असलम ने 15 जनवरी को तहरीर देकर बताया था कि वह गांव में ही परचून की दुकान करता है। गांव के ही साबिर ने उससे जबरन उधार सामान खरीदने का प्रयास किया। पिछला बकाया मांगने पर कुछ देर बाद तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें आरोपी ने न्यायालय के समक्ष सरेंडर कर दिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी साबिर को रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि पुलिस ने आरोपी साबिर की निशानदेही पर तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन


किशोरी को भगाने के आरोपी को जेल भेजा
मोरना। किशोरी के अपहरण में सहयोग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना ककरौली के गांव तेवड़ा निवासी व्यक्ति ने विगत दिनों थाने पर तहरीर देकर बताया था कि उसकी किशोरी बहन को गांव के ही वाजिद व उसके पिता हसन ने बहला फुसलाकर ले जाकर कहीं गायब कर दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने किशोरी के अपहरण के सहयोगी बने व्यक्ति इरफान निवासी तेवड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें